। जिले के निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को मोहला स्थित वन-धन केंद्र में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेश दत्त मिश्रा ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। श्रमिक प्रदेश और देश के विकास की मजबूत आधारशिला हैं, इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र श्रमिक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा जन्म, शिक्षा, विवाह, स्वास्थ्य, मातृत्व, दुर्घटना सहायता एवं मृत्यु उपरांत सहायता सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, कौशल विकास तथा आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी निर्माण श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीयन कराने तथा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
सम्मेलन में श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें पंजीयन कर योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक सहायता राशि पहुंचाकर सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रमिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
सरकारी योजनाओं, नौकरी, शिक्षा, CSC सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन और महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Jan Vaani Hub को Follow करें।
🔔 FOLLOW JAN VAANI HUB 🟢 JOIN WHATSAPP CHANNEL 🙏 आपका Follow हमें और बेहतर जानकारी देने के लिए प्रेरित करता है।
0 टिप्पणियाँ