राजनांदगांव श्रम न्यायालय ने फैक्ट्री अधिनियम, 1948 के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में गुड़ फैक्ट्री के संचालक को 18 माह के कारावास तथा ₹3.15 लाख के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2023 में फैक्ट्री में कार्य के दौरान 18 वर्ष से कम आयु के एक किशोर की दुर्घटना में हुई मौत से संबंधित है।
मामले के अनुसार, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से फैक्ट्री संचालक निरंजन कुमार चंद्रवंशी के विरुद्ध श्रम न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था। आरोप था कि फैक्ट्री में 18 वर्ष से कम आयु के फागन सिंह परते को कार्य पर लगाया गया था, जिसकी कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
मामले की सुनवाई के बाद द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (श्रम न्यायालय) अमित जिंदल ने 4 अगस्त 2026 को फैसला सुनाते हुए फैक्ट्री अधिनियम, 1948 की धारा 92 के तहत आरोपी को दोषी ठहराया। न्यायालय ने संचालक पर ₹3,15,000 का अर्थदंड लगाने के साथ 18 माह के कारावास की सजा भी सुनाई।
सरकारी योजनाओं, नौकरी, शिक्षा, CSC सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन और महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Jan Vaani Hub को Follow करें।
🔔 FOLLOW JAN VAANI HUB 🟢 JOIN WHATSAPP CHANNEL 🙏 आपका Follow हमें और बेहतर जानकारी देने के लिए प्रेरित करता है।
0 टिप्पणियाँ