भास्कर न्यूज | नई दिल्ली
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट-यूजी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब सीट अपग्रेड कराने के इच्छुक अभ्यर्थियों को हर राउंड में कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका प्रवेश काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगा।
तीसरे राउंड के बाद ही अभ्यर्थियों को कॉलेज जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन, फीस जमा करना और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
इसके अलावा, आवंटित सीट छोड़ने की सुविधा भी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। उम्मीदवार एनआरआई कोटे से संबंधित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा की।
सीबीआई की पहली चार्जशीट के अनुसार, नीट-यूजी 2026 का प्रश्नपत्र बेहद सीमित दायरे में लीक किया गया था, ताकि कोई डिजिटल सबूत न बच सके। हालांकि, पेपर पुणे, नासिक और टेलीग्राम के माध्यम से राजस्थान तक पहुंचा था।
नीट-यूजी 2026 के एक अभ्यर्थी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि एनटीए पोर्टल पर उसके अंक तीन बार बदले गए। याचिका के अनुसार पहले 650, फिर 500, और अगले दिन 135 अंक दिखाई दिए। छात्र ने संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखकर स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
सरकारी योजनाओं, नौकरी, शिक्षा, CSC सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन और महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Jan Vaani Hub को Follow करें।
🔔 FOLLOW JAN VAANI HUB 🟢 JOIN WHATSAPP CHANNEL 🙏 आपका Follow हमें और बेहतर जानकारी देने के लिए प्रेरित करता है।
0 टिप्पणियाँ